Tuesday, December 14, 2010

बस ऐसे ही प्यार करो!















आज आसमां में उड़ने की ख्वाहिश मत करो
बावले मन को आज अपने संग बैठाओ
मत डालो पलकों पर आज ख़्वाबों के बोझ
वरन,जो कुछ है तुम्हारे आस-पास ,आज उसे ही लाड़ करो
अब तक की जीवन-निधि है जो,आज उसे ही प्यार करो ......

मत जलाओ आज तुम घर में दीवा
रौशनी का मत आज उन्माद करो 
अँधेरे गलियारों में तनिक झाँक कर देखो
आज उन्हें ही टटोलने का प्रयास करो !
जो स्याह है,है अन्धकार में ,आज उसे भी प्यार करो
बस ऐसे ही प्यार करो!

मत मांगो आज दुआ कोई ,मत टेको मन्दिर में माथा
मत चढाओ फूलों के दस्ते ,मत गाओ कोई गीत-गाथा
अपितु, उस दाता के लिए,
आखें आज कुछ नम करो
आज उसे भी प्यार करो,
बस ऐसे ही प्यार करो!

रंगों की पुड़िया आज मत खंगोलो
मत करो कामना किसी इन्द्रधनुष की
वरन जो वर्णहीन है, रंगहीन है
अरुचिकर है ,अप्रीतिकर है    
आज उसे ही प्यार करो
बस ऐसे ही प्यार करो

मत लिखो आज कुछ,मत कहो आज कुछ
बस यूँही चुपचाप रहो,
ज़िन्दगी के आँचल में आज ,
इक भीनी सी मुस्कान धरो 
जो जैसा है आज जमाने में
सिर्फ आज
उसे वैसे ही प्यार करो
बस ऐसे ही प्यार करो!

ना 'कल' पर अवसाद करो
ना 'कल' पर उम्मीद धरो
सच्चा झूठा अच्छा या  बुरा 
जो जैसा है आज जमाने में
उसे वैसे ही प्यार करो
बस ऐसे ही प्यार करो!
बस ऐसे ही प्यार करो!.......

~Saumya

31 comments:

  1. ना 'कल' पर अवसाद करो
    ना 'कल' पर उम्मीद धरो
    सच्चा झूठा अच्छा या बुरा
    जो जैसा है आज जमाने में
    उसे वैसे ही प्यार करो
    बस ऐसे ही प्यार करो!
    बस ऐसे ही प्यार करो!
    बस ऐसे ही प्यार करो!........



    भई वाह क्या बात है। बहुत ख़ूब.....हर एक पंक्ति उम्दा है।

    अब तो बस किताब लिखने की तैयारी करो।

    ReplyDelete
  2. wow...
    अब क्या कहूं...कुछ बचा ही नहीं कहने के लिए.... बेहतरीन....पढता ही चला गया....

    ReplyDelete
  3. I have never come across a writer even remotely close to your standards. This should be among your very best... this topic is really neglected in most poetry...

    ReplyDelete
  4. जो जैसा है आज जमाने में
    सिर्फ आज
    उसे वैसे ही प्यार करो
    बस ऐसे ही प्यार करो!

    कुछ अलग सी लेकिन सोचने पर मजबूर करती अच्छी प्रस्तुति

    ReplyDelete
  5. मत लिखो आज कुछ,मत कहो आज कुछ
    बस यूँही चुपचाप रहो,
    ज़िन्दगी के आँचल में आज ,
    इक भीनी सी मुस्कान धरो
    जो जैसा है आज जमाने में
    सिर्फ आज
    उसे वैसे ही प्यार करो
    बस ऐसे ही प्यार करो!

    saareee hi para bahut khoobsurat hain soumya ..par itna sunder likhne ki anubhooti ..jindagi k aanchal me sukoon or muskaan dono dhar jaate hain :):)

    ReplyDelete
  6. आज सड़कों पर लिखे हैं, सैंकडो नारे न देख,
    घर अँधेरा देख तू, आकाश के तारे न देख ||

    अब यकीनन ठोस है, धरती हकीकत कि तरह,
    यह हकीकत देख लेकिन, खौफ के मारे न देख ||




    शायर का नाम अब याद नहीं है, पर पंक्तियाँ आज भी वैसा ही कलाम रखती हैं,

    आपकी कविता से कुछ मेल खाती थी तो यूँ ही लिख दी...
    बहुत सुंदर भावाव्यक्ति है आपके शब्दों में |

    ReplyDelete
  7. किसकी बात करें-आपकी प्रस्‍तुति की या आपकी रचनाओं की। सब ही तो आनन्‍ददायक हैं।

    ReplyDelete
  8. Beautiful as always.
    It is pleasure reading your poems.

    ReplyDelete
  9. @Virendra ji:thank you so much....par kitaab likhne ka abhi koi vichar nahi hai :)

    ReplyDelete
  10. @Divesh:thank you for the beautiful compliment :)

    ReplyDelete
  11. @Vandana:It was nice to hear this from you. Thanks :)

    ReplyDelete
  12. @Blasphemous Aesthete:I haven't read these lines before....but yes...they convey the same message.
    Thank you for reading!!

    ReplyDelete
  13. wonderful thought! At times itz interesting to explore somethng which is mostly ignored! As always ..greatly expressed in words! :)

    ReplyDelete
  14. @mAvericK :yeah....wanted to convey the same message...try loving the unlovable....thank you :)

    ReplyDelete
  15. @Avinash ji: is it?....anyways thanks :)

    ReplyDelete
  16. every time a new poem with new thoughts entirely different from others....Har ek shabd yese jaise uski jagah koi doosra le hi nhi sakta tha.
    hameshaki tarah.......FODOOOO.

    @Blasphemous Aesthete sir, ye lines 'Dushyant Kumar' ji ki hai. Unka likha ek kivdanti ki tarah chha gya h.

    ReplyDelete
  17. भाई वाह ...आनंद आ गया ! हार्दिक शुभकामनायें !

    ReplyDelete
  18. @Vivek:thank you so much....I wrote it after quite a long gap.....esp thanks for that 'FODOOOO'...engineers language after all :D

    ReplyDelete
  19. बहुत सुंदर भावाव्यक्ति है आपके शब्दों में |शुभकामनायें|

    ReplyDelete
  20. ना 'कल' पर अवसाद करो
    ना 'कल' पर उम्मीद धरो
    सच्चा झूठा अच्छा या बुरा
    जो जैसा है आज जमाने में
    उसे वैसे ही प्यार करो
    बस ऐसे ही प्यार करो!
    बस ऐसे ही प्यार करो!.......
    बहुत खूब ... सच है जो आज है उसी को अपनाना चाहिए .. जो नहीं है उसके पीछे क्या भागना ... जीवन का सत्य लिखा है ..

    ReplyDelete
  21. @Patali-The-Village :thank you!!

    ReplyDelete
  22. Yes it is...
    Love in its purest form is always cute.
    The desire may be given different names...but here the wish is to love as it is. And so is it. cute! :)

    ReplyDelete
  23. heyyyy sweetie...wassup...!!

    hmmm, so u got an all hindi abode here, and i jus dint kno about it huh...yup, thats me, always lost ;)

    beautiful beautiful blog, pehle ki nazmein bhi padhi maine, "khuda tu khairiyat se to hai", ye to bas bohot hi kamaal thi, aur baaqi sab bhi, lovely job hunn.

    and this one here, great job babes. har us cheez se pyaar karo jise bhool chuke ho, nazarandaaz kar chuke ho...bohot khoob...! ur right, imagination is indeed stronger than knowledge.... :)

    P.S. Otherwise why 'dya think we sing along.....'We dont need no education'
    lol

    ReplyDelete
  24. @Avinash ji:yup...got it :)....Thank you once again :)

    ReplyDelete
  25. @saanjh:hey thank you so much yaara.....it feels good to be appreciated by those who themselves write great!!!

    thanks a tonne for reading me :)

    ReplyDelete

Thankyou for reading...:)